जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

UP-बिहार के किसानों के खेतों में भयंकर आग, 400 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख

चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत खखडा गांव के सिवान में शुक्रवार की अपराह्न अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के झोंके के साथ आग तेजी से आगे बढ़ते हुए सीमावर्ती बिहार प्रांत के गांव तक फैल गई।
 

 विधायक कैलाश आचार्य के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी

राजस्व टीम ने किया मौके का दौरा

 24 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दिए जाने का दिलाया भरोसा

 इलिया थाना क्षेत्र के सिवान में लगी आग

 पहुंची बिहार प्रांत के खेतों तक

 

चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत खखडा गांव के सिवान में शुक्रवार की अपराह्न अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के झोंके के साथ आग तेजी से आगे बढ़ते हुए सीमावर्ती बिहार प्रांत के गांव तक फैल गई। जिससे क्षेत्र के किसानों सहित सीमावर्ती बिहार प्रांत के दर्जनों किसानों के खेतों में खड़ी लगभग चार सौ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। 

आग का गुबार तथा उठती लपटों को देखकर किसान आग बुझाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए लेकिन तेज हवा की झोंकों के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी और जवान आग बुझाने में जुड़ गये। 

बताया जा रहा है कि आग लगने से खखडा गांव के किसान त्रियोगी सिंह का 10 बीघा, रविंद्र नारायण सिंह 10 बीघा, नितेश कुमार सिंह 12 बीघा, डब्ल्यू सिंह 11 बीघा,बसंतु खरवार 4 बीघा,सतीश सिंह 2 बीघा,नागेंद्र सिंह 4 बीघा,भूपेंद्र सिंह 4 बीघा,सुदर्शन सिंह 3 बीघा, बब्लू सिंह 6 बीघा,गोपाल सिंह चार बीघा, रणजीत सिंह ढाई बीघा, शिवशंकर सिंह ढाई बीघा, शमशेर सिंह तीन बीघा, उमा देवी ढाई बीघा, श्रृंगार सिंह गोलू तीन बीघा, प्रताप सिंह दो बीघा , बच्चन सिंह आठ बीघा, पारसनाथ सिंह आठ बीघा, बलवंत सिंह छः बीघा, गोपाल सिंह चार बीघा, बब्बन राम डेढ़ बीघा, विवेक सिंह साढे तीन बीघा, कपिलमुनि सिंह साढे तीन बीघा, त्रिभुवन सिंह डेढ़ बीघा, प्यारे सिंह डेढ़ बीघा, कृपा शंकर सिंह छः बीघा, वीरेंद्र नारायण सिंह 5 बीघा, गौरी देवी, राजकुमार, शिवकुमार, पिंटू सहित अन्य किसानों के लगभग 150 बीघा गेहूं की खड़ी फसल खेतों में जलकर राख हो चुकी है। 

Fire in Khakhada village

लगातार दो घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की मगर तब तक दर्जनों किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ गई। और किसानों के आंखों के सामने तबाही का मंजर देखने को मिला। अग्निकांड में खखडा गांव के अलावा सीमावर्ती बिहार प्रांत के जिगना, सिहोरिया, गोई गांव के कई दर्जन किसानों की फसल तबाह हुई है जिससे उनका निवाला छिन गया है। वहीं पशुओं के लिए चारा का संकट उत्पन्न हो गया है।

Fire in Khakhada village

  सूचना मिलते ही विधायक कैलाश आचार्य, उप जिलाधिकारी कुंदन राजकपूर, राजस्व टीम के नायब तहसीलदार संदीप, कानून गो तथा लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को किसानों की जली फसल का रिपोर्ट तैयार कर 24 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दिलाये जाने का निर्देश दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*