सैयदराजा इलाके में फिर पकड़े गए 4 पशु तस्कर, कई जानवर बरामद
सैयदराजा पुलिस को मिली कामयाबी
1 डीसीएम व 2 मैजिक वाहन में से 16 गोवंश बरामद
4 पशु तस्कर भी हो गये गिरफ्तार
चंदौली जिले की थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 डीसीएम व 02 मैजिक वाहन में से कुल 16 राशि गोवंश बरामद करते हुए 04 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद के रास्ते गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा 01 डीसीएम वाहन UP63BT0846 व 02 मैजिक वाहन से कुल 16 राशि गोवंश बरामद करते हुए 04 शातिर तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 शिवपाल सिंह पता निवासी ग्राम-समस्तपुर थाना हथिगांवा जनपद प्रतापगढ व पारसनाथ यादव पुत्र केदारनाथ यादव यादव निवासी ग्राम धनीदरबपुर थाना पंवारा जनपद जौनपुर तथा जितेन्द्र यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम-महगांव मडई पर थाना बलुआ जनपद चन्दौली (वाहन चालक यूपी 67 बीटी 2635) व शैलेन्द्र कुमार यादव पुत्र बेचन सिंह यादव निवासी ग्राम-महादेवा अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली (वाहन चालक यू पी 67 बीटी 1525) को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 065/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 318,319 बीएनएस थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

इस दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल गुंजन तिवारी, कांस्टेबल सन्तोष कुमार, उप निरीक्षक राम प्यारे चौधरी, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, हेड कांस्टेबल शिव शंकर बिन्द, कांस्टेबल अनन्त राय सम्मलित रहे।

Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








