नेहरू नगर से वांछित अभियुक्त गफ्फार गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में था वांछित
चंदौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
नेहरू नगर निवासी गफ्फार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कई गंभीर धाराओं में वांछित था अभियुक्त
चंदौली जिले में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वार्ड नं. 4 नेहरू नगर निवासी गफ्फार पुत्र स्व. जोखु मियां को गिरफ्तार किया है, जो थाना चन्दौली में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहा था।
आपको बता दें कि इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चन्दौली के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने हमराह टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज हैं गंभीर धाराएं
गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या- 178/2025 में दर्ज विभिन्न धाराओं के तहत वांछित था, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 352, 351(2), 190, 191(2), 191(3), 109 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) द व 3(1) ध शामिल हैं। ये धाराएं सामाजिक शांति भंग करने, जानबूझकर चोट पहुँचाने, धमकी देने, व गवाही में झूठ बोलने जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित हैं।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध दुर्गेश यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलन में है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी वांछित या फरार अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








