जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कवई पहाड़पुर दबोचे गए दो गैंगस्टर, पशु तस्करी के कई मामले में रहे हैं शामिल

यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण मुन्ना बिन्द व पिन्टू बिन्द ग्राम कवई पहाड़पुर में मौजूद है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की निशानदेही पर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
 

गांव से पकड़े गए मुन्ना बिन्द व पिन्टू बिन्द

दोनों पर लगा है गैंगस्टर एक्ट

कई दिनों से धानापुर पुलिस को थी दोनों की तलाश


            
चंदौली जिले की धानापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को बुधवार की देर शाम कवई पहाड़पुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर पशु तस्करी के साथ साथ गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
इनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए धानापुरा के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों की दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित इन दोनों को कवई पहाड़पुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह व चौकी प्रभारी नगवां उपनिरीक्षक  शिवबाबू यादव मय टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब जरिये मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 155/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण मुन्ना बिन्द व पिन्टू बिन्द ग्राम कवई पहाड़पुर में मौजूद है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की निशानदेही पर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

Gangster Munna Bind
           नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.    मुन्ना बिन्द उर्फ रिषिकेश पुत्र रामकरन बिन्द ग्राम कवई पहाड़पुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2.    पिन्टू बिन्द उर्फ पिन्टू प्रसाद पुत्र जीवनाथ बिन्द ग्राम कवई पहाड़पुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
मुन्ना बिन्द उर्फ रिषिकेश पुत्र रामकरन बिन्द
1.    मु.अ.सं. 0065/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
2.    मु.अ.सं. 0106/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगेस्टर एक्ट)
3.    मु.अ.सं. 0020/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना धीना जनपद चन्दौली।
4.    मु.अ.सं. 0052/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
5.    मु.अ.सं. 0155/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगेस्टर एक्ट)
पिन्टू बिन्द उर्फ पिन्टू प्रसाद
1.    मु.अ.सं. 0020/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना धीना जनपद चन्दौली।
2.    मु.अ.सं. 0052/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
3.    मु.अ.सं. 0155/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगेस्टर एक्ट)

इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के अलावा उप निरीक्षक शिवबाबू यादव, प्रेम शंकर यादव के अलावा हेड कांस्टेबल मुरारी कुमार, संजय सोनकर और आशीष कुमार शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*