जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त विशाल यादव गिरफ्तार

आज दिनांक 24 मार्च 2024 समय 13.30 बजे ग्राम खड़ेहरा के पास से अभियुक्त विशाल यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 

 सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पशु तस्कर को पकड़ा

गैंगस्टर का दर्ज है मुकदमा

बलुआ थाना इलाके का रहने वाला है तस्कर

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस द्वारा संगठित गिरोह के सदस्यों के विरूद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। यह अभियुक्त पूर्व में गोतस्करी के अपराध में संलिप्त पाया जाता था।

बताया जा रहा है कि जिले के एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में और  क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -40/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 का वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र बजरंगी यादव को पकड़ा गया।

विशाल यादव बलुआ थाने के विसुपुर गांव का निवासी है। यह पूर्व में थाना स्थानीय क्षेत्र से गोवंशों की तस्करी करते समय सहयोगी अभियुक्त नितीश हरिजन पुत्र धीरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना हरिजन निवासी ग्राम दौरीकोट थाना व जिला चन्दौली के साथ गिरफ्तार हुआ था। जिसके पश्चात अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की गयी थी।

आज दिनांक 24 मार्च 2024 समय 13.30 बजे ग्राम खड़ेहरा के पास से अभियुक्त विशाल यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराधिक इतिहास-
1.मुकदमा अपराध संख्या-40/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.मुकदमा अपराध संख्या-191/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे और हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह और सौरभ पटेल शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*