जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गांजा की तस्करी करने वाला शातिर अरेस्ट, मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था गांजा

इस गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कन्दवा थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 92/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 

 कंदवा पुलिस ने अखिलेश यादव को पकड़ा

  ककरैत नहर पुलिया के पास हुए अरेस्ट

1 किलो 100 ग्राम गांजा हुआ बरामद

चंदौली जिले में कंदवा पुलिस ने एक गांजा तस्करी करने वाले अपराधी को ककरैत पुलिया के पास से 1 किलो गांजे के साथ पकड़ा। बिहार का रहने वाला अखिलेश यादव बाइक से गांजे की सप्लाई करता था। उसके पास एक किलो से अधिका का गांजा पकड़ा गया है।

बताते चलें कि चन्दौली पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कन्दवा पुलिस के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना पर ककरैत नहर पुलिया के पास से अखिलेश यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी ग्राम कल्यानपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार को पल्सर मोटर साईकिल UP50AQ4303 पर नाजायज गांजा का झोला टांगकर जाते हुए बीती रात ककरैत नहर पुलिया के पास से समय करीब 13.10 बजे गिरफ्तार किया था।  

इस गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कन्दवा थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 92/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस गिरफ्तारी बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में थाना प्रभारी श्यामा तिवारी, अमर नाथ साहनी, रजत पाण्डेय, विपिन तिवारी, रुबी सिंह भी मौजूद रहीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*