जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान 4 गोवंश बरामद, बिहार और इलिया के 2 गो-तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने रविवार तड़के कार्रवाई करते हुए क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 4 गोवंशों को मुक्त कराया। मौके से दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 

चेकिंग अभियान में 4 गोवंश बरामद

इलिया पुलिस ने 2 तस्कर दबोचे

डेहरीकला-टेकारी मार्ग पर हुई घेराबंदी

बिहार का एक आरोपित शामिल

गोवध और क्रूरता निवारण कानून में केस

चंदौली जिले की इलिया थाना पुलिस ने अपराध और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वध के लिए पैदल हांककर ले जाए जा रहे चार गोवंशों को बरामद करते हुए दो कथित गो-तस्करों को धर दबोचा। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रविवार तड़के अंजाम दी गई।

डेहरीकला-टेकारी-इलिया मार्ग पर हुई कार्रवाई
रविवार तड़के लगभग 1:00 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेहरीकला-टेकारी-इलिया मार्ग पर ग्राम इलिया के पश्चिम करीब एक किलोमीटर दूर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने देखा कि दो लोग चार गोवंशों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और पशुओं को सुरक्षित किया।

बिहार और स्थानीय निवासी हैं आरोपित
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान बिहार राज्य के कैमूर (भभुआ) जिले के चांद थाना क्षेत्र स्थित पतेरी-बिजुलिया पर गांव निवासी रणजीत राम और इलिया थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार गोवंशों को मुक्त कराया है, जिन्हें वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना इलिया में मुकदमा संख्या 0053/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम (धारा 3/5ए/5बी/8) और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम (धारा 11) के अंतर्गत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति और कांस्टेबल नीमेश श्रीवास शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*