जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

गरीबों को लालच देकर बना रहे ईसाई, बबुरी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंदौली के बबुरी पुलिस ने पैसों का लालच देकर अवैध धर्मांतरण कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार की सामग्री भी बरामद की गई है। जानिए पूरी खबर।

 
 

पैसों का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश

बबुरी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

ईसाई धर्म प्रचार सामग्री बरामद की गई

विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम में केस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

चंदौली जिले के थाना बबुरी क्षेत्र के गौरी गांव से अवैध धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भोले-भाले लोगों को अनुचित प्रभाव में लेकर, उन्हें नकद रुपये देने और भविष्य में और पैसे मिलने का प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का खेल चल रहा था।

रविवार को अशोक के घर जुटाई गई थी भीड़
यह पूरा मामला 9 अगस्त 2026 (रविवार) का है। बबुरी थाने के गौरी गांव निवासी अशोक पुत्र बाढ़ू के मकान पर दोपहर करीब 1:00 बजे भीड़ एकत्र की गई थी। इस दौरान शाहबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा निवासी आशीष नारायण पुत्र वंश नारायण और गृहस्वामी अशोक मिलकर अवैध धर्म परिवर्तन करा रहे थे और ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

मौके से बरामद हुई प्रचार सामग्री, केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची, तो वहां ईसाई धर्म से जुड़ी प्रचार-प्रसार की सामग्री उपलब्ध पाई गई। इसके बाद बबुरी थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 113/2026 के तहत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) में नामजद केस पंजीकृत किया गया।

बबुरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
केस दर्ज करने के बाद बबुरी पुलिस लगातार फरार चल रहे दोनों वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 10 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नामजद अभियुक्त आशीष नारायण और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली बबुरी थाना पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल विजय शंकर और कांस्टेबल अजीत चौहान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*