जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रियंका सिंह के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चारी और चिरईगाँव से दो NBW वारंटी गिरफ्तार

चंदौली जिले की कन्दवा थाना पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में दो अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। परिवार न्यायालय से संबंधित विभिन्न वादों में वांछित इन वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 

कन्दवा थाना पुलिस द्वारा 02 वारंटी गिरफ्तार

मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत था एनबीडब्ल्यू वारंट

परिवार न्यायालय के प्रकरणों में थे वांछित

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

चारी और चिरईगाँव से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी

चंदौली जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कन्दवा थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दी गई दबिश
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के कुशल नेतृत्व में कन्दवा पुलिस टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने सबसे पहले परिवार न्यायालय के प्रकीर्ण वाद संख्या 333/2025 से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंटी अवलेश सिंह (30 वर्ष) को ग्राम चारी स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। अवलेश सिंह के खिलाफ धारा 147 बीएनएसएस के तहत वारंट जारी था।

चिरईगाँव से दूसरा वारंटी गिरफ्तार
पहली गिरफ्तारी के तत्काल बाद पुलिस टीम ग्राम चिरईगाँव पहुंची। यहाँ परिवार न्यायालय के वाद संख्या 551/2025 से संबंधित वारंटी राजू चौधरी उर्फ पप्पू (26 वर्ष) को उसके घर से हिरासत में लिया गया। राजू चौधरी भी लंबे समय से कोर्ट की तारीखों से गायब चल रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।

पुलिस टीम का विवरण
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के साथ उपनिरीक्षक विजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह कुमार, कांस्टेबल धर्मराज और महिला कांस्टेबल रूबी सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*