जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

फेसबुक पर PM की फोटो लगाकर निकाली थी भड़ास, कंदवा पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

चंदौली की कंदवा थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और एडिटेड फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर यह त्वरित कार्रवाई की गई।

 
 

पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोपी गिरफ्तार

कंदवा पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई

खुरहट परशुरामपुर गांव से हुई गिरफ्तारी

फेसबुक पर एडिटेड फोटो की थी पोस्ट

शांति व्यवस्था बनाए रखने को सख्त कदम

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर अभद्रता फैलाने का एक मामला सामने आया है। कंदवा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहट परशुरामपुर निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र प्रसाद पुत्र रामवचन बिंद ने अपनी फेसबुक आईडी से भारत के माननीय प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उसने पीएम की फोटो को अपमानजनक रूप से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

कंदवा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
मामला संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारियों के निर्देशन और कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 62/2026 के तहत धारा 66 आईटी एक्ट में केस दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर 2 अगस्त 2026 को आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विधिक कार्रवाई
पुलिस ने इलाके में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अभियुक्त के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। कंदवा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उप-निरीक्षक वीरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल भरत सिंह और कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*