जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सोशल मीडिया पर शेखी बघारना पड़ा भारी: पकड़े जाने पर नियाजुद्दीन की अक्ल आयी ठिकाने

चंदौली के कन्दवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर यूपी और बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व धमकी देने वाले 19 वर्षीय युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ते ही माफी मांगने लगा।

 
 

मुख्यमंत्रियों पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

कन्दवा पुलिस की 24 घंटे में कार्रवाई

सोशल मीडिया पर गाली देने वाला आरोपी पकड़ाया

19 वर्षीय नियाजुद्दीन पर कड़ी कार्रवाई

चंदौली जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर असामाजिक और अभद्र सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कन्दवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री बिहार के खिलाफ अभद्र गाली, आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने वाले एक मनबढ़ युवक को उसके घर से धर दबोचा।

kandwa-police-arrested-youth-cm-comment

24 घंटे के भीतर कन्दवा पुलिस ने दबोचा
कन्दवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान नियाजुद्दीन (उम्र 19 वर्ष), पुत्र जाकिर अली, निवासी ग्राम अरंगी, थाना कन्दवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:25 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

दो अलग-अलग संगीन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी नियाजुद्दीन के खिलाफ कन्दवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 60/2026 और 61/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 352 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 66 के तहत आपराधिक मामला पंजीकृत किया गया था। शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत उसकी गिरफ्तारी की है।

सलाखों के पीछे पहुँचते ही अक्ल आई ठिकाने
सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के जरिए शेखी बघारने वाला यह सिरफिरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाने लगा और अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगा। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने वालों को कड़ा संदेश मिला है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में कन्दवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के साथ उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अभद्र पोस्ट न करने की सख्त हिदायत दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*