कंदवा पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी पशु-तस्कर, बिहार जाकर घर से पकड़ा
चंदौली की कंदवा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर महाबीर कुमार को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप से 12 गोवंश की तस्करी के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।
कंदवा पुलिस ने पकड़ा 25000 का इनामी
बिहार के पटना से हुआ गिरफ्तार
गोवंश तस्करी का था वांछित आरोपी
पिकअप से बरामद हुए थे 12 गोवंश
वांछित वाहन स्वामी पर था इनाम
चंदौली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में कंदवा थाना पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त महाबीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार राज्य के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हसनचक रहिमनपुर का रहने वाला है।
पिकअप से 12 गोवंश बरामदगी का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 12 अप्रैल 2026 को कंदवा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 12 जिंदा गोवंश बरामद किए थे और मौके से एक आरोपी को पकड़ा था। हालांकि, पिकअप वाहन का असली मालिक महाबीर कुमार पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर चंदौली पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बिहार में घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार
कंदवा पुलिस और सर्विलांस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी के बिहार स्थित घर पर दबिश दी और 28 वर्षीय महाबीर कुमार को उसके गांव से धर दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








