जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ पुलिस ने लड़की भगाने वाले को दबोचा, रेप के आरोप में जा रहा जेल

 बलुआ अन्तर्गत एक गांव की लड़की को  भगा ले गया था। उसी के सम्बन्ध में  मुकदमा अपराध संख्या 62/23 धारा 366 भादवि पंजीकृत करते हुए लड़की की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।
 

मार्च के महीने से गायब थी लड़की, बनारस से गिरफ्तार किया गया अवधेश, लड़की भी हो गयी बरामद

 

चंदौली जिले की बलुआ थाना पुलिस ने लड़की को भगाकर ले जाने और उससे रेप करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके ऊपर मार्च के महीने में बलुआ क्षेत्र की एक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। तब से यह फरार चल रहा था।
         
बलुआ थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र अपने हमराहियों के साथ दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को  क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या -62/2023 धारा 366/376(2)(एन)/376(डी)/323/506/344/120बी भादवि में वांछित 41 वर्षीय अभियुक्त अवधेश पुत्र बैजनाथ को पकड़ लिया। यह बनारस के लठिया (देव नगर कालोनी) थाना रोहनिया का रहने वाला है। 
 
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह  दिनांक 21 मार्च 2023 को थाना बलुआ अन्तर्गत एक गांव की लड़की को  भगा ले गया था। उसी के सम्बन्ध में  मुकदमा अपराध संख्या 62/23 धारा 366 भादवि पंजीकृत करते हुए लड़की की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

इसको गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के साथ  हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रताप सिंह , सत्येन्द्र पाण्डेय व अजय वर्मा शामिल थे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*