जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी और अपराध में शामिल 5 ड्राइवरों के लाइसेंस कैंसिल

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
 

तस्करी व अपराध लिप्त चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस किए जा रहे निलंबित

5 चालकों की पहचान करके लिया एक्शन

जानिए किन-किन लोगों के डीएल हो गए खत्म

चंदौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत यातायात पुलिस टीम ने कड़ा एक्शन लिया है।

क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे 5 चालकों की पहचान की, जो शराब तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। इन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होते हुए भी उनका दुरुपयोग किया जा रहा था।

आपराधिक रिकॉर्ड वाले चालकों के डीएल होंगे निलंबित
यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन स्वामियों और चालकों को चिन्हित किया गया है जिनके नाम 5 या उससे अधिक चालान हैं अथवा जिन पर शराब तस्करी जैसे संगीन आरोप हैं। इन सभी के ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड या निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चिन्हित चालकों का विवरण:
1. मेराज उर्फ अजीम

थाना: सकलडीहा

केस: आबकारी अधिनियम 60

डीएल नंबर: UP2720210010046

2. मोहित जायसवाल

थाना: मुगलसराय

केस: आबकारी अधिनियम 60

डीएल नंबर: UP67201220003195

3. अजीत कुमार

थाना: अलीनगर

केस: आबकारी अधिनियम 60

डीएल नंबर: UP6720180009165

4. शिवानन्द पटेल

थाना: अलीनगर

केस: आबकारी अधिनियम 60

डीएल नंबर: UP6720150005659

5. रामचंद्र सोनकर

थाना: सकलडीहा

केस: आबकारी अधिनियम 60

डीएल नंबर: UP6720190000657

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे सामान्य चालक हों या आपराधिक प्रवृत्ति के लोग। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

आम जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षित यात्रा और अपराध मुक्त समाज निर्माण के लिए यह अभियान एक अहम कदम माना जा रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*