जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्कार्पियो गाड़ी से लूट करने वाले गैंग का खुलासा, 2 लुटेरे अरेस्ट कर माल किया बरामद

उसी घटना से दोनों मोबाइल भी मिले थे। लूटी गयी चेन व अंगूठी के बारे मे पूछा गया तो बताया कि हमारे गैंग में शामिल छोटू सिंह व राहुल सिंह के पास अंगूठी है, जो बाद में बेच कर पैसा देने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद हमलोग गांव छोड़कर कहीं चले गए थे।
 

दुधारी पुलिया के ढलान के पास से लुटेरों को दबोचा

जानिए कौन-कौन था लूट की घटना में शामिल

अपने शौक पूरा करने के लिए करते हैं अपराध

Crime



चंदौली जिले में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के साथ-साथ गिरफ्तारी हेतु पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सैयदराजा पुलिस द्वारा ग्राम दुधारी पुलिया के ढलान के पास स्कार्पियों वाहन से ग्राम फेसुड़ा तिराहे पर लूट की घटना अंजाम करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए इस तरह की लूट को अंजाम दिया करते हैं।

बताया जा रहा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 25 दिसंबर 2023 को  स्कार्पियो वाहन से ग्राम  फेसुड़ा तिराहे पर लूट की घटना अंजाम करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या  257/2023 धारा 395/397/412 आईपीसी में  कार्रवाई करके दो अभियुक्तगणों को दुधारी पुलिया ढलान के पास से लूट किये गये माल के साथ करीब 23.55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की गिरफ्तार के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विधिक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने दिनांक 24 दिसंबर 2023 की रात में फेसुडा से कस्बा आने वाली सडक पर अपने साथी छोटू सिंह उर्फ समरेन्द्र पुत्र अमित सिंह व राहुल पुत्र रामसहारे व शेरू पुत्र काशी यादव, तथा पुल्लू पुत्र भोला समस्त निवासी फेसुडा थाना सैयदराजा ने छोटू सिंह की स्कार्पियो गाडी UP 20 AW 7272 से दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों से लूट की घटना की थी। उसमें से हम सभी लोगो को 5-5 हजार  रूपया  हिस्सा मिला था। उसी घटना से दोनों मोबाइल भी मिले थे। लूटी गयी चेन व अंगूठी के बारे मे पूछा गया तो बताया कि हमारे गैंग में शामिल छोटू सिंह व राहुल सिंह के पास अंगूठी है, जो बाद में बेच कर पैसा देने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद हमलोग गांव छोड़कर कहीं चले गए थे।

 गिरफ्तार अभियुक्तों में  पन्नर उर्फ पनारु उर्फ आकाश पुत्र स्व. राजेन्द्र यादव और सुशील यादव पुत्र पंचम यादव शामिल हैं। दोनों शातिर फेसुडा गांव के रहने वाले हैं।

इनकी गिरफ्तारी करने वालों में थाना प्रभारी सत्य नारायण मिश्र के साथ-साथ  उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खां, संजय कुमार सिंह के अलावा सिपाही अजय पटेल व देवेन्द्र मौर्या शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*