जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बदमाशों ने कोचिंग शिक्षक के ऊपर चाकू से किया हमला, 85 हजार रुपये लूटकर फरार

बहादुरपुर गांव के सिवान के समीप पहले से मौजूद बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे। जैसे ही शिक्षक वहां पहुंचा, तीनों युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी।
 

चाकुओं से हमला कर शिक्षक को लूटा

85 हजार रुपये लूटने के लिए किया हमला

अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया निवासी अमन सिंह से लूट

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव भूपौली मार्ग पर बहादुरपुर गांव के सिवान के समीप अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की रात बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके 85 हजार रुपये लूटकर हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आपको बता दे कि अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया निवासी अमन सिंह रामनगर में कोचिंग में पढ़ाता है। कोचिंग से वह देर शाम अपने बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच बहादुरपुर गांव के सिवान के समीप पहले से मौजूद बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे। जैसे ही शिक्षक वहां पहुंचा, तीनों युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। बाद में चाकू निकालकर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में चोट आ गई। इसके हमलावार 85 हजार रुपये छीन कर ले भागे।

बताया जा रहा है कि चाकू के हमले से पीड़ित हाथ में चोटें आयी हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए।

इस संबंध में जलीललपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया की लूट का मामला सामने आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*