जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रेम मोहब्बत के चक्कर में लड़की भगाना पड़ा भारी, ऋषि कपूर की हुयी गिरफ्तारी ​​​​​​​

बबुरी पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भाग कर ले जाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

    बबुरी पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

लड़की लेकर हुआ था फरार

 मुकदमा दर्ज कर खोज रही थी पुलिस

चंदौली जिले के बबुरी पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भाग कर ले जाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बताते चले की पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहा है अभियान के क्रम में बबुरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 20/24 धारा 363,366 भारतीय दंड विधान से संबंधित अभियुक्त ऋषि उर्फ कपूर पुत्र जवाहर निवासी ग्राम एकौनी थाना बबुरी जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दे की थाना बबुरी पर दिनांक 1.3.2024 को वादी द्वारा शिकायत पत्र दिया गया था कि वादी की 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को आरोपी ऋषि द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले गया है जिसके आधार पर थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में कार्रवाई की गई है।


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम, हेड कांस्टेबल घनश्याम तिवारी सम्मिलित रहे।

                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*