जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, सिकरी गांव के समीप हादसा

बबुरी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव के समीप सोमवार की देर रात्रि एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई।
 

चंदौली जिले में बबुरी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव के समीप सोमवार की देर रात्रि एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई।

आपको बता दें कि पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्धी गांव निवासी नरसिंह का 35 वर्षीय पुत्र प्रितम कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह बाइक से घर लौट रहा था। 


बताते चलें कि वह जैसे ही बबुरी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव के समीप पहुंचा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक के जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।

 इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि स्थल कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है।

                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*