जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शादी का झांसा देकर भगायी गयी लड़की बरामद, स्टेशन के पास पुलिस को मिली लड़की

पीड़ित की तहरीर पर थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 47/2024 धारा 366 भादवि के साथ-साथ 3(2)(V)एससी/एसटी एक्ट का अभियोग से दर्ज किया गया था।
 

शमसाद लेकर भागा था लड़की

शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

भगायी गयी लड़की सकुशल बरामद

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा में घर से भगा ली जाने वाली लड़की को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद किया गया।

मामले में  बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 2 अप्रैल 2024 को वादी की पुत्री को सुबह शमसाद पुत्र शकीर लेकर कहीं भाग गया है। उसी के आधार पर नौबतपुर इलाके के रहने वाले शमशाद को पुलिस खोज रही थी। लेकिन शुक्रवार की शाम को  सैयदराजा पुलिस के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगायी गयी लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित की तहरीर पर थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 47/2024 धारा 366 भादवि के साथ-साथ 3(2)(V)एससी/एसटी एक्ट का अभियोग से दर्ज किया गया था। इसी मामले से सम्बन्धित लड़की को सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास से समय 17.35 बजे सकुशल बरामद किया गया।
इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल सत्यनाराण मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल थी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*