जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

ग्रे रंग की होंडा सिटी कार में शराब लेकर बिहार जा रहे थे मोनू और शुभम, पुलिस ने भेजा जेल

बरामद सामान में 8PM ब्रांड की 12 पेटियां और 266 खुले पाउच, साथ ही किंगफिशर स्ट्रांग बीयर के 6 प्लास्टिक पैक (प्रत्येक में 12 पीस) शामिल थे।
 

सैयदराजा पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ा

1.87 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की

गाजीपुर व आजमगढ़ के रहने वाले हों तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सैयदराजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.87 लाख है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के बाद, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विंध्येश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 22 सितंबर, 2025 को, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की होंडा सिटी कार (रजि. नं. DL3CBE5896) में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर, पुलिस ने एनएच-02 हाईवे पर स्थित जमुर्ती ढाबा के पास, ग्राम बरठी कमरौर में चेकिंग शुरू की। जब टीम ने उक्त कार को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें से कुल 187.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई।

बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपी
बरामद सामान में 8PM ब्रांड की 12 पेटियां और 266 खुले पाउच, साथ ही किंगफिशर स्ट्रांग बीयर के 6 प्लास्टिक पैक (प्रत्येक में 12 पीस) शामिल थे। बरामदगी के बाद, पुलिस ने कार के चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

मोनू कुमार (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम बरहपार भोजूराय, थाना सादात, जनपद गाजीपुर।

शुभम चतुर्वेदी (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम पलिया सोफीगंज, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (वर्तमान में डाफी, वाराणसी में रह रहा है)।

पुलिस ने आरोपियों और बरामद सामान के आधार पर थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 281/2025 के तहत उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के साथ उप निरीक्षक रामकुमार दुबे, कांस्टेबल अरविंद कुमार मौर्या, गुंजन तिवारी, शंकर राम और बिष्णु प्रजापति की टीम शामिल थी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*