चंदौली में ईंट से हत्या का खुलासा, ऑपरेशन त्रिनेत्र से आरोपी संदीप यादव गिरफ्तार
चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने विवाद के बाद ईंट से वार कर हत्या करने की बात स्वीकार की।
ऑपरेशन त्रिनेत्र से हत्या का खुलासा
रोहित साहनी हत्याकांड में पकड़ा गया हत्यारा
सीसीटीवी फुटेज से मिला था हत्या का क्लू
बीती रात वांछित आरोपी संदीप यादव हो गया गिरफ्तार
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एक हत्या की घटना का सफल अनावरण किया है। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ऐस हुयी आरोपी की गिरफ्तारी
दिनांक 01 दिसंबर 2025 की देर रात करीब 23:45 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदीप यादव उर्फ भोदू पुत्र स्व. खड़बड़, निवासी ग्राम मढिया थाना मुगलसराय, उम्र लगभग 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की घटना को स्वीकार किया।
हत्या की असली वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को वृंदावन लान के बाहर बारात आने पर स्कूटी पर बैठे व्यक्ति से उतरने और हटने की बात पर विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने ईंट से वार कर व्यक्ति की हत्या कर दी।
शव की हुयी थी पहचान
30 नवंबर को थाना मुगलसराय के चौकी जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम मढिया में बनारसी पटेल के प्लॉट पर ईंटों के बीच एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। मृतक की पहचान रोहित साहनी पुत्र पारस साहनी, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मुकदमा अपराध संख्या 585/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत संदीप यादव उर्फ भोदू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की गई और आरोपी की तलाश तेज की गई।
पुलिस टीम को करनी पड़ी मशक्कत
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, अपराध निरीक्षक चन्द्रकेश शर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला (चौकी प्रभारी जलीलपुर), हेड कांस्टेबल विपिन गुप्ता और हेड कांस्टेबल रजनीश राय शामिल रहे। टीम ने साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के जरिए हत्या की गुत्थी सुलझाकर अपराधी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच की सफलता का उदाहरण है। आरोपी ने विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







