मुग़लसराय दवा व्यवसायी हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, ऑपरेशन त्रिनेत्र पर भी उठने लगे हैं सवाल
मुग़लसराय में दवा व्यवसायी हत्याकांड से दहशत! 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, अपराधी आराम से फरार। 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' क्यों हुआ विफल? शहर में बढ़ते गन शॉट की घटनाओं पर बड़ा सवाल। पूरी खबर पढ़ें।
दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या कर आराम से भागे अपराधी
मुग़लसराय पुलिस की गश्त व नाकामी पर भी गंभीर सवाल
मुगलसराय में दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड
पुलिस को मिले कई अहम सुराग
हत्या करने के लिए आए थे तीन शूटर
चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की मंगलवार देर रात हुई हत्या के बाद पुलिस जांच तेजी पकड़ चुकी है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और तत्परता दिखाते हुए जांच के लिए 8 विशेष टीमें गठित कीं। ये टीमें सीसीटीवी फुटेज, खुफिया तंत्र और क्षेत्रीय नेटवर्क के जरिए घटना की कड़ियों को जोड़ने में दिन-रात जुटी हुई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात को तीन पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया था। इनमें दो शूटर घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि तीसरा शूटर बाइक के साथ थोड़ी दूरी पर रेकी करता रहा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक हमलावर ने पीछे से नजदीक जाकर रोहिताश पाल को गोली मारी, जबकि दूसरा शूटर दूरी से स्थिति पर नजर बनाए रहा। वारदात के समय इलाके की गली अंधेरी और सुनसान थी, जिस कारण अपराधियों को भागने में आसानी हुई।
हौसलाबुलंद बदमाशों ने मंगलवार की रात मुगलसराय के सबसे व्यस्ततम इलाके में दुस्साहकि घटना को अंजाम देते हुए नगर के बड़े दवा कारोबारी रोहितास पाल उर्फ रोमी (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही धर्मशाला रोड की तरफ भागे और गलियों में गुम हो गए। दुकान के एक कर्मचारी ने कुछ देर तक हमलावर का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ने में कामयाब नहीं हो सका।
हत्याकांड के बाद तीनों शूटर खोवा मंडी गली से निकलकर डाकघर, एलबीएस कटरा के रास्ते वाहन स्टैंड की ओर फरार हो गए। भागते समय वे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान और मूवमेंट की विस्तृत मैपिंग तैयार की है। पुलिस टीमों ने बुधवार सुबह से ही संभावित ठिकानों पर दबिशें देना शुरू कर दिया है और कई लोगों से पूछताछ भी की है।
मुग़लसराय दवा व्यवसायी हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, ऑपरेशन त्रिनेत्र पर भी उठने लगे हैं सवाल@Uppolice @chandaulipolice @mughalsaraicdi @adgzonevaranasi pic.twitter.com/fiI9bu7Tmg
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) November 20, 2025
सूत्रों का यह भी दावा है कि घटना में शामिल तीन में से दो शूटर 50-50 हजार के इनामिया अपराधी हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और पुराने नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि रोहिताश पाल को मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वे पापुलर मेडिकल स्टोर बंद कर स्कूटी पर बैठने ही वाले थे। इस सनसनीखेज वारदात ने नगर में दहशत फैला दी है। पुलिस टीमों ने इसे चुनौती मानते हुए पूरे मामले के त्वरित खुलासे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है और जल्द ही आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







