मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पकड़े 2 अभियुक्त, जानिए किन मामलों में थे वांछित
वांछित अभियुक्त घनश्याम को घर से दबोचा
वारण्टी अभियुक्त अब्बास के खिलाफ जारी था कोर्ट से वारंट
मुगलसराय पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
चंदौली जनपद में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने वांछितों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और उसके बाद जेल भेज दिया। ये दोनों मुगलसराय कोतवाली में पंजीकृत मुकदमे में वांछित थे और कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे, द्वारा जनपद में विभिन्न अभियोगों में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियान के क्रम में मुगलसराय पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।
पहली गिरफ्तारी-वांछित अभियुक्त घनश्याम
पहली गिरफ्तारी थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या-231/2024 धारा-420/467/468/471/504/506 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली वांछित अभियुक्त घनश्याम (उम्र करीब 68 वर्ष) पुत्र देवनरायन निवासी केदोपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी को कटेसर से कोदोपुर जाने वाले मार्ग पर पकड़ लिया गया उपरोक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

दूसरी गिरफ्तारी-वारण्टी अभियुक्त अब्बास अहमद
वहीं दूसरी गिरफ्तारी थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय सत्र न्यायाधीश चन्दौली द्वारा निर्गत एनबीडब्लू सम्बन्धित मुकदमा नंबर-2993/25 चालानी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अब्बास अहमद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र इस्तियाक अहमद निवासी काली महाल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को उसके घर के पास से न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू के अनुपालन में नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के साथ जलीलपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी के साथ हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, सुभाष, विवेक यादव, यशवंत चौधरी शामिल थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








