मुगलसराय पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोरों को दबोचा
मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मानसरोवर पोखरा के पास से हुई गिरफ्तारी
दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद
चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। ये दोनों बाइक कुछ दिन पहले चोरी की गई थीं और अभियुक्त इन्हें बेचने की फिराक में थे।
आपको बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में की गई।
देर रात मिली सफलता
दिनांक 14 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:08 बजे, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मानसरोवर पोखरा के पूरब तरफ बबूल के पेड़ के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—
- अंकुश भारती पुत्र दिनेश भारती, निवासी ग्राम लोहरा, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, उम्र 19 वर्ष।
- गौरव भारती उर्फ लालू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम लोहरा, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, उम्र 19 वर्ष।
बरामद मोटरसाइकिलें
- HF डीलक्स (ब्लैक-ग्रे कलर) — चेसिस नं. MBLHAW145MGA04596, इंजन नं. HA11ESMGA04541।
- बजाज पल्सर (ब्लैक कलर) — चेसिस नं. MD2A11EZ8FEB44577, इंजन नं. DHZEFB20744।
पूछताछ में कबूली चोरी
पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि 06 अगस्त 2025 को उन्होंने अपने घर के बगल से दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। इन वाहनों को वे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
मुकदमा दर्ज
दोनों के खिलाफ थाना मुगलसराय में मुक़दमा अपराध संख्या -407/2025, धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम का योगदान
इस सफलता में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अजय कुमार (चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी) और कॉन्स्टेबल अमित यादव की अहम भूमिका रही।
मुगलसराय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में खौफ का माहौल पैदा हुआ है। पुलिस का कहना है कि चोरी, लूट और अन्य अपराधों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







