चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 लीटर अवैध शराब बरामद, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बिहार के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
पटना के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
285 शीशी, पाउच और केन में भरी थी 85 लीटर अवैध शराब और बीयर
चंदौली जिले के मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुगलसराय थाना पुलिस ने सोमवार सुबह रेलवे कॉलोनी के पास छापा मारते हुए तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और 85.100 लीटर अवैध शराब व बीयर बरामद की।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि प्लेटफार्म नंबर-08 के फुट ओवर ब्रिज के पास शराब तस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अभिषेक राज (24 वर्ष), जगरनाथ कुमार (23 वर्ष), और रॉकी कुमार पासवान (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों बिहार के पटना जनपद के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 285 शीशी/पाउच/केन में भरी 85.100 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुगलसराय में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
इस दौरान गिरफ़्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे, और कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








