पुलिस टीम पर हमला करने और दरोगा की वर्दी फाड़ने वाले दोनों भाई गिरफ्तार, देखिए कैसे गिड़गिड़ा रहे हैं अब
चंदौली के मुगलसराय में सावन माह के दौरान मीट दुकानों पर नोटिस देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और चौकी प्रभारी समेत सिपाहियों को पीटकर घायल करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गंजी प्रसाद तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
दुलहीपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला
दरोगा की आंख के पास आई चोट
सिपाही की फाड़ी वर्दी और तोड़ी नेमप्लेट
मुगलसराय पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
गंजी प्रसाद तिराहे से हुई गिरफ्तारी
चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में सावन के महीने को देखते हुए मीट और मुर्गे की दुकानों पर कानूनी नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला करने का एक गंभीर मामला सामने आया था। इस घटना में पुलिसकर्मियों के साथ न सिर्फ हाथापाई की गई, बल्कि दरोगा और सिपाहियों को बुरी तरह पीटकर घायल भी कर दिया गया था। अब मुगलसराय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है।
@mughalsaraicdi @Uppolice @chandaulipolice @adgzonevaranasi
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) August 4, 2026
हमसे गलती हो गयी ..हमका माफी दे दो
देखिए कैसे गिड़गिड़ा रहे हैं हवालात में pic.twitter.com/3JckdsbuUd
नोटिस देने गए सिपाहियों से अभद्रता और हाथापाई
पूरा मामला 1 अगस्त 2026 का है, जब दुलहीपुर चौकी पर तैनात कांस्टेबल बालकृष्ण यादव और रिक्रूट कांस्टेबल मोहित यादव क्षेत्र में नोटिस तामील कराने गए थे। इसी दौरान दुलहीपुर के रहने वाले प्रिंस सोनकर ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
दरोगा की आंख के पास आई चोट, सिपाही का दबाया गला
जब पुलिस ने प्रिंस सोनकर को पकड़कर चौकी लाने की कोशिश की, तो उसके परिवार वाले और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर पुलिस टीम पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में चौकी प्रभारी की बायीं आंख के पास गंभीर चोट आई। वहीं कांस्टेबल बालकृष्ण यादव का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और नेमप्लेट भी तोड़ दी गई।

मुगलसराय पुलिस ने गंजी प्रसाद तिराहे से दबोचा
घटना के बाद पुलिसकर्मियों की लिखित तहरीर पर मुगलसराय थाने में बीएनएस (BNS) और 07 सीएलए एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा 386/2026 दर्ज किया गया था। 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:20 बजे, मुखबिर की सटीक सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने अलीनगर रोड पर स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और दुलहीपुर के निवासी हैं...एक का नाम अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू (उम्र लगभग 24 वर्ष और दूसरे का नाम प्रिंस सोनकर उर्फ विराट सोनकर (उम्र लगभग 26 वर्ष) है। दोनों रमेश सोनकर के बेटे हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, शिवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश, उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल श्याम प्रकाश यादव और कांस्टेबल संजय कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








