जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

VIP गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: ड्यूटी पर तैनात टीएसआई को किन्नर ने जड़े थप्पड़, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

मुगलसराय के वीआईपी गेट पर ड्यूटी कर रहे टीएसआई रामगहन राम के साथ एक अज्ञात किन्नर ने मारपीट की। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
 

वीआईपी गेट पर यातायात व्यवस्था के दौरान हुई घटना

अज्ञात किन्नर द्वारा टीएसआई को थप्पड़ मारने का आरोप

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

मुगलसराय कोतवाली पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट पर कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन कराना एक यातायात उपनिरीक्षक (TSI) के लिए महंगा पड़ गया। ड्यूटी के दौरान एक अज्ञात किन्नर ने सरेराह टीएसआई के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया और थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

chandauli news tsi assault case, chandauli khabar mughalsarai police station fir,

ड्यूटी के दौरान अचानक हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, 30वीं वाहिनी के रामगहन राम, जो वर्तमान में चंदौली में टीएसआई के पद पर कार्यरत हैं, 25 जनवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे वीआईपी गेट पर यातायात सुचारू करने की ड्यूटी पर थे। इसी बीच एक अज्ञात किन्नर वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के टीएसआई से उलझ गया। टीएसआई ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो वह आपा खो बैठा और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीएसआई को दो-तीन थप्पड़ मार दिए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी किन्नर धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गया। पीड़ित टीएसआई ने तत्काल घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और मुगलसराय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि टीएसआई की तहरीर के आधार पर अज्ञात किन्नर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121, 115, 351 व 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पहचान की कोशिश जारी
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वर्दीधारी अधिकारी पर हमला करना गंभीर अपराध है और दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*