बलुआ पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस के साथ मुकेश चौहान को किया गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान बलुआ पुलिस को मिली सफलता
अवैध असलहा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बाराबंकी जिले का रहने वाला है अभियुक्त
चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 315 बोर का अवैध असलहा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़कर तलाशी ली गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी ग्राम लालपुर गुवान (पट्टी), थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध असलहा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
इस मामले में थाना बलुआ पर मुक़दमा अपराध संख्या 235/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था।
इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी, कांस्टेबल अमरेश सिंह, अनुज कुमार वर्मा और रोहित यादव शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अवैध असलहा रखने और अपराध की नीयत से घूमने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







