जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ पुलिस ने गोतस्करी का किया भंडाफोड़, बिहार ले जाए जा रहे 5 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नौगढ़ व चकरघट्टा क्षेत्र से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर जंगल के रास्ते बिहार स्थित पशु मेलों में ले जाकर वध के लिए बेचते हैं।
 

जंगल के रास्ते ले जाए जा रहे थे गोवंश

मुखबिर की सूचना पर नौगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अंधेरे का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार

गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराध व गोतस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नौगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना नौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अतरवा नई बस्ती जंगल से गोतस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे 5 गोवंशों को पुलिस ने बरामद किया है। मौके से एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आपको बता दें कि घटना दिनांक 6 अगस्त 2025 की है, जब मुखबिर से सूचना मिलने पर नौगढ़ पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल के रास्ते पैदल हांककर ले जाए जा रहे गोवंशों को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विमलेश यादव पुत्र राम टहल निवासी ग्राम लालतापुर, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

arrested pashu taskars

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नौगढ़ व चकरघट्टा क्षेत्र से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर जंगल के रास्ते बिहार स्थित पशु मेलों में ले जाकर वध के लिए बेचते हैं। वहां से इन गोवंशों को पश्चिम बंगाल के पांडुआ इलाके में भेज दिया जाता है, जहां वध की प्रक्रिया की जाती है।

पुलिस ने इस मामले में थाना नौगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 61/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया है। बरामदगी में कुल 5 जीवित गोवंश शामिल हैं।

इस गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश यादव, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बृजेश पाल व कांस्टेबल अवधेश पटेल शामिल रहे। फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रशासन की सख्ती से गोतस्करी में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*