नौगढ़ पुलिस को मिला बड़ी सफलता, वर्षों से वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
1999 से लंबित हत्या के मामले में जारी था गैर-जमानती वारंट
चन्दौली पुलिस की तत्परता से हुई गिरफ्तारी
चन्दौली जिले में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को 1999 के हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त बिहारी पुत्र सेवकी को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) श्री दिगम्बर कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नौगढ़ श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थाना नौगढ़ के उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी 30 मई 2025 की सुबह 8:45 बजे की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 10/99 धारा 147/148/149/302/323/506 भादवि के तहत मामला पंजीकृत था। लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त के विरुद्ध NBW (गैर-जमानती वारंट) संख्या 1056/99 निर्गत किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त को ग्राम मद्धुपुर, थाना अहिरौरा, जनपद मिर्जापुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण:
नाम: बिहारी पुत्र सेवकी
निवासी: ग्राम मद्धुपुर, थाना अहिरौरा, जनपद मिर्जापुर
वांछित अपराध: मु0अ0सं0 10/99, धारा 147/148/149/302/323/506 भादवि, थाना नौगढ़
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय, थाना नौगढ़
2. हे0का0 जालन्धर, थाना नौगढ़
नौगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही को जनपद में कानून व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से फरार इस अभियुक्त की गिरफ्तारी से पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






