नौगढ़ पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
नौगढ़ पुलिस की सक्रियता से दो वारंटी अरेस्ट
न्यायालय द्वारा जारी NBW पर त्वरित कार्रवाई
दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित 2 वारंटी गिरफ्तार
चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, नौगढ़ थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ सुरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज, 29 अक्टूबर 2025 को न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी का विवरण
गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
1-धीरज (पुत्र स्व. भाई राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कर्माबांध, थाना नौगढ़)
2-दिनेश कुमार (पुत्र रामविलास, उम्र 35 वर्ष, निवासी सरसहताल मझगाई, थाना नौगढ़)
इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी मुकदमे मु0न0 648/11 (धारा 323, 504, 498A, 3/4 डीपी एक्ट) और प्रकीर्ण वाद संख्या 04/2022 (धारा 128 CRPC) के संबंध में की गई है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभय सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश पाल, हेड कांस्टेबल परशुराम और हेड कांस्टेबल ऋतुराज शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






