जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, चेकिंग में पांडेयपुर में हुआ अरेस्ट

उसके पास से पुलिस को 1 प्लास्टिक की सफेद रंग के झोले में नाजायज गांजा मिला। वह 5 किग्रा नाजायज गाँजा लेकर कहीं जा रहा था। तभी पाण्डेयपुर में बैंक आफ इण्डिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
 

लोकसभा चुनाव में सघन चेकिंग अभियान

5 किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट

मुगलसराय इलाके का रहने वाला है गांजा तस्कर

चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान बबुरी पुलिस को उस समय सफलता मिली जब बबुरी पुलिस टीम द्वारा 5 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में  विनय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व अनिरुद्ध सिंह क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर जनपद चन्दौली के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरूद्ध  चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बबुरी के थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय को सफलता मिली।

One Ganja taskar

बताया जा रहा है कि थाने के प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11 मई 2024 को पाण्डेयपुर बैंक आफ इंण्डिया के सामने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग दौरान अभियुक्त रोशन अंसारी पुत्र स्व. हकीम अब्दुल को पकड़ा गया। वह मुगलसराय थाने के गोपालापुर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस को 1 प्लास्टिक की सफेद रंग के झोले में नाजायज गांजा मिला। वह 5 किग्रा नाजायज गाँजा लेकर कहीं जा रहा था। तभी पाण्डेयपुर में बैंक आफ इण्डिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसको पकड़ने के बाद थाना बबुरी पर मुकदमा अपराध संख्या  51/2024 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम रोशन अंसारी पुत्र स्व0 हकीम अब्दुल निवासी गोपालापुर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली पंजीकृत किया गया तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसको गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय और उपरनिरीक्षक अवधेश नरायन के साथ उपनिरीक्षक विद्यासागर और हेड कांस्टेबल  अखिलेश सिंह शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*