सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार ले जाए जा रहे 2 गोवंश के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
सैयदराजा पुलिस ने गोतस्करी पर कसी नकेल
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एक तस्कर मौके से गिरफ्तार
गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले में गोतस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस ने रविवार शाम बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार वध हेतु ले जाए जा रहे दो गोवंश को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
दिनांक 24 अगस्त की शाम सैयदराजा पुलिस टीम ग्राम परसिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक युवक पैदल दो गोवंशों को हांकते हुए कर्मनाशा नदी के रास्ते बिहार ले जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गोवंशों को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटू चौहान पुत्र मान सिंह, निवासी भोजूबीर सिकरौल थाना कैण्ट वाराणसी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अपने मौसा के घर ग्राम बड़ी डिलिया, कुम्भापुर, थाना सैयदराजा में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है।
अभियुक्त का खुलासा
पूछताछ में छोटू चौहान ने पुलिस को बताया कि वह आसपास के गांवों से गोवंश खरीदता था और दो-तीन इकट्ठा करने के बाद उन्हें पैदल हांककर कर्मनाशा नदी पार बिहार पहुंचाता था। वहां वध के लिए बेचकर वह आर्थिक लाभ कमाता था।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने मौके से दो राशि गोवंश (गाय) और अभियुक्त के पास से एक एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी ग्राम परसिया से लगभग 150 मीटर की दूरी पर शाम 6 बजे की गई।
पंजीकृत मुकदमा
इस मामले में थाना सैयदराजा में मुक़दमा अपराध संख्या 246/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक अवधेश नारायण, हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन हुमायूं और हेड कांस्टेबल विष्णु दत्त प्रजापति की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।
गोतस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि गोतस्करी में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार चेकिंग व निगरानी की जा रही है और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








