जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DDU-GRP ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, साढ़े 9 लाख है कीमत

तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े नौ सौ ग्राम अफीम बरामद हुआ। उसने अपना नाम जपदीप सिंह बताया। वह पंजाब के मोंगा शहर के बेदीनगर वार्ड नंबर सात का रहने वाला है।
 

झारखंड के हजारीबाग से पंजाब लेकर जा रहा था अफीम

DDU जंक्शन पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

पंजाब के मोंगा शहर का रहने वाला है तस्कर

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की टीम ने सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ले जा रही अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह झारखंड के हजारीबाग से पंजाब ले जाकर अफीम बेचता था।


जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका बोर्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े नौ सौ ग्राम अफीम बरामद हुआ। उसने अपना नाम जपदीप सिंह बताया। वह पंजाब के मोंगा शहर के बेदीनगर वार्ड नंबर सात का रहने वाला है।

पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह हजारीबाग और आसपास जिलों से अफीम खरीदकर पंजाब ले जाकर बेचता रहा है। इसी के जरिए वह अपना परिवार पालता है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*