चंदौली में रेप का अभियुक्त 10 साल बाद गिरफ्तार, पखंडू के खिलाफ जारी था NBW
जरखोर गांव के पखंडू को 10 साल से खोज रही थी पुलिस
रेप के मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट
बबुरी पुलिस की कार्रवाई से बढ़ी सख्ती
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों पर वांछितों और वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बबुरी थाना पुलिस ने एक वर्षों से फरार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

बबुरी पुलिस बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पखन्डू पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ है, जो ग्राम जरखोर, थाना बबुरी का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि 59 वर्षीय इस अपराधी पर धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के रेप का मामला दर्ज है। थाने में दर्ज अपराध संख्या 34/2015 के बाद से यह फरार चल रहा था।
पुलिस ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई, जिससे जन विश्वास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिली है।
इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल अरुण पटेल शामिल थे। बबुरी पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। चंदौली पुलिस की यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि वारण्टी व फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना अब प्राथमिकता पर है। जनता को सुरक्षा व न्याय दिलाने की दिशा में यह एक ठोस और भरोसेमंद कार्रवाई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






