जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा गोवध एक्ट में वांछित 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त सप्पुनट पुत्र नवीरसूल, निवासी ग्राम देवरी, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
 

गोवध एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

अपराधी के खिलाफ पहले से दर्ज थे कई मामले

जयमोहनी पोस्ता बॉर्डर के पास से दबोचा गया अभियुक्त

चंदौली जिले की नौगढ़ पुलिस के द्वारा आज एक सफलता हासिल करते हुए गोवध अधिनियम में वांछित शातिर अपराधी सप्पुनट पुत्र नवीरसूल निवासी ग्राम देवरी थाना मडिहान जनपद मिर्जापुर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में कृपेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष नौगढ़ के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.02.2025 को समय 06.50 बजे जयमोहनी पोस्ता बार्डर के पास से मु0अ0सं0 111/24 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 तथा मु0अ0सं0 114/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 थाना नौगढ जनपद चन्दौली से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास  का विवरण–
1.    मु0अ0सं0 194/22 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 थाना मड़िहान जनपद मीर्जापुर
2.    मु0अ0सं0 111/24 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
3.    मु0अ0सं0 114/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 थाना नौगढ जनपद चन्दौली

गिरफ्तार अभियुक्त सप्पुनट पुत्र नवीरसूल, निवासी ग्राम देवरी, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराएं शामिल हैं।

इस दौरान गिरफ्तारी अभियान में थाना नौगढ़ पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अभय कुमार सिंह व हे0का0 अमित कुमार यादव शामिल थे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*