जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी के साथ 2 अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार

थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा 01 पिकअप वाहन से गौ तस्करी कर रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सहित दो अन्तर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
 

बलुआ पुलिस ने की कार्रवाई

टाटा पिकअप से 4 गौवंश बरामद

अवैध असलहा- कारतूस भी किया गया बरामद

चंदौली जिले की बलुआ थाना पुलिस ने पशु तस्कर और गैंगस्टर के वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इस दौरान टाटा पिकअप से 4 गौवंश बरामद करने के साथ ही अवैध असलहा- कारतूस भी बरामद किया गया है।

डा. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद के रास्ते अन्य राज्य व जनपदों में पशु तस्करी कर परिवहन करने वाले अपराधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने हेतु लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा 01 पिकअप वाहन से गौ तस्करी कर रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सहित दो अन्तर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 गौवंश बरामद किये गए है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी में अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया है।

gangster arrested

बताया कि दिनांक 23.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक बलुआ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल यादव मय हमराह द्वारा चहनिया चौराहे पर अपराधियों से सम्बंधित अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गौवंशों को लादकर सराय गांव होते हुए मथेला पुल के रास्ते बिहार राज्य की तरफ तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर ग्राम सराय के पास घेराबन्दी करके एक पिकअप को रोक लिया गया। पिकअप की तलाशी के दौरान गौवंशों को क्रूरता पूर्वक बांधकर लादा गया था। वाहन से कुल 04 गोवंश को बरामद किया गया।

मौके से अभियुक्तगण:-

1.राम गोपाल यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम बदलपुर कोईरान बस्ती पानी की टंकी के पास थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
2.सतीश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम दौरीकोट कौडरिया बसिला थाना व जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त रामगोपाल यादव के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर व स्मार्ट फोन वीवो  बरामद हुआ तथा अभियुक्त सुरेश यादव के कब्जे से एक चापड़ व एक स्मार्ट फोन Infinix काला रंग बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-63/2024  धारा:- 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व  3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछः-
▪गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग जनपद जौनपुर से खुले में घूम रहे गोवंशों को एकत्रकर अपने वाहन पर लादकर बिहार राज्य में ले जाकर अच्छे दामों पर बेचते हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी आमदनी होती है। जिसके पैसों से अपना विलासितापूर्ण जीवन व्यातीत करतें हैं।

▪अभियुक्त सतीश यादव ने बताया कि उसके विरूद्ध थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0-217/2023  धारा:- 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व मु0अ0सं0- 69/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत है। गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त सतीश यादव वांछित भी है।
▪अभियुक्त रामगोपाल यादव ने बताया कि उसके विरूद्ध थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0-139/2023  धारा:- 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.राम गोपाल यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम बदलपुर कोईरान बस्ती पानी की टंकी के पास थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
2.सतीश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम दौरीकोट कौडरिया बसिला थाना व जनपद चन्दौली

अपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त रामगोपाल यादव
1.मु0अ0सं0-63/2024  धारा:- 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0-139/2023  धारा:-) 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दौली जनपद चन्दौली
अभियुक्त सतीश यादव
1.मु0अ0सं0-63/2024  धारा:- 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0-217/2023  धारा:- 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0-69/2024  धारा:- 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*