जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चाकू से हमला कर फरार होने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, बलुआ पुलिस ने भेजा जेल

13 अगस्त की रात करीब 10:32 बजे नैढ़ी से मारुफपुर जाने वाले रास्ते पर मुकुन्दपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है।
 

पड़ोसी शनि यादव पर धारदार चाकू से किया था हमला

राजेश यादव को अरेस्ट करके पुलिस ने भेजा जेल

13 अगस्त की रात में पुलिस ने दबोचा

चंदौली जिले के बलुआ थाना पुलिस ने 12 अगस्त को चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सैफपुर निवासी राजेश यादव पुत्र रामअवध यादव ने 12 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी शनि यादव पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में शनि यादव के पेट, सिर और बांह में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के हृदयनारायण सिंह पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे उन्हें भी गंभीर चोट लगी। दोनों घायल मौके पर बेहोश हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर बलुआ थाने में मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डॉ. आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

13 अगस्त की रात करीब 10:32 बजे नैढ़ी से मारुफपुर जाने वाले रास्ते पर मुकुन्दपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अमित सिंह व अश्वनी राय, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, रमेश चौहान और  सुग्रीव चौरसिया शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*