जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

आज सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 पिकअप से 11 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक मौके से फरार

सैयदराजा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चेकिंग में 2 पिकअप से 11 गोवंश बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, एक चालक फरार, गोवध अधिनियम में केस दर्ज।

 
 

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 2 पिकअप से 11 गोवंश बरामद

 मिर्जापुर के 2 तस्कर गिरफ्तार

 नौबतपुर तिराहे पर एक फरार

गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले में गो-तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान 2 पिकअप वाहनों में लादकर ले जाए जा रहे कुल 11 गोवंशों को बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में 17 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा। बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

saidraja-police-11-cattle-rescued-2-smugglers-arrested

पहली कार्रवाई: धरौली चौकी के पास 4 गोवंश बरामद

पहली कार्रवाई में थाना सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी धरौली के पास नवही रोड पर चेकिंग लगाई। इस दौरान वाहन संख्या UP65QT8715 पिकअप को रोका गया, जिसमें वध के लिए ले जाए जा रहे 4 गोवंश बरामद हुए।

मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई: नौबतपुर तिराहे पर 7 गोवंश बरामद, चालक फरार

इसी क्रम में रात में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने नौबतपुर तिराहे के पास चेकिंग शुरू की। सामने से आ रहे एक पिकअप के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वाहन संख्या UP65JT5203 की तलाशी ली, जिसमें कुल 7 गोवंश बरामद हुए। इस बरामदगी को लेकर थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 309/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और धारा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

मिर्जापुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुकमान अली पुत्र इस्माइल, उम्र करीब 30 साल और रामबाबू पुत्र विजय शंकर, उम्र करीब 20 साल के रूप में हुई है। दोनों ग्राम मगरहा, थाना कोतवाली चुनार, जिला मिर्जापुर के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गोवंशों को कम दाम में खरीदकर बिहार की तरफ ले जाने की फिराक में थे। बरामद किए गए सभी 11 गोवंशों को सुरक्षित रखा गया है और पशु चिकित्सक से उनका परीक्षण कराया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

पहली टीम में उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार और कांस्टेबल गुलशन कुमार शामिल थे। दूसरी टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार राय और हेड कांस्टेबल रंजय कुमार सिंह ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि जिले में गो-तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*