जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के भीतर चोरी के जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार

चंदौली के सैयदराजा में चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।

 
 

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

24 घंटे में चोरी का खुलासा

सोने-चांदी के गहने बरामद

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान

चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गए सोने और चांदी के सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, वादी सदानंद सिंह यादव, निवासी वार्ड नंबर-04, दीनदयाल नगर, सैयदराजा, सपरिवार अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर अज्ञात चोर ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 18 अप्रैल 2026 को पड़ोसियों ने फोन कर वादी को चोरी की सूचना दी। वापस आने पर वादी ने देखा कि घर में रखे बक्से से सोने और चांदी के गहने गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने सैयदराजा थाने में तहरीर दी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान विकास अग्रहरी, निवासी नेहरू नगर, सैयदराजा को संदिग्ध पाया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सैयदराजा कस्बा से मुख्य आरोपी विकास अग्रहरी पुत्र राजेश अग्रहरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई भारी मात्रा में पीली और सफेद धातु के गहने बरामद हुए। इसमें झुमके, मांग टीका, कानबाली, ओम लॉकेट, चांदी के पायल, चम्मच और कटोरी सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं। साथ ही, एक जिओ कंपनी का कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है।


इस सफल खुलासे में थाना सैयदराजा की टीम का अहम योगदान रहा। टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, और कांस्टेबल बृजेश चौहान, शंकर प्रसाद व रुद्र प्रताप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं के प्रति विभाग पूरी तरह सतर्क है और ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*