सैयदराजा पुलिस ने गोतस्करों पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
वाहन से दो जीवित गोवंश की बरामदगी
मौके से दो शातिर गोतस्कर गिरफ्तार
वाराणसी जनपद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
चंदौली जनपद में अपराध नियंत्रण और गोवंश तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से दो गोवंश बरामद किए और मौके से दो शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में शराब व गोतस्करी करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
बताते चलें कि चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद मय पुलिस टीम के साथ सैयदराजा से जमानिया गाजीपुर मार्ग पर ग्राम लोकमनपुर के पास पहुंचे। यहां मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन संख्या UP 65 PT 9711 से दो गोवंश बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से तस्कर हैदर अली पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी सहसांहपुर थाना रोहनिया वाराणसी और मजनू पुत्र मातीबर निवासी सहसांहपुर थाना रोहनिया वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वाहन के अलावा दो एंड्रॉइड मोबाइल और 180 रुपये नकद भी बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सैयदराजा पर मुक़दमा अपराध संख्या 271/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद, उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, हेड कांस्टेबल शिवशंकर बिंद, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नसिरूद्दीन हुमायूं और कांस्टेबल राजू सिंह शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








