जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सैयदराजा पुलिस ने पिकअप से 11 गोवंश बरामद किए, तीन तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों में आशीष कुमार निवासी अनौनी अमना (गाजीपुर), प्रतीक यादव निवासी रामपुर बंतरा (गाजीपुर) और अमित निवासी सदूर (गाजीपुर) शामिल हैं।
 

सैयदराजा पुलिस ने पकड़ी बड़ी गोतस्करी

मनराजपुर तिराहे पर चेकिंग में मिली सफलता

पिकअप से बरामद हुए 11 गोवंश

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े तीन तस्कर

चंदौली जिले के गोतस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने मनराजपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक लादकर पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जाए जा रहे 11 गोवंशों को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, एएसपी सदर अनन्त चन्द्रशेखर और सीओ सदर देवेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बताते चलें कि शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंशों को लादकर तस्कर पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका तो चालक व साथी भागने लगे, लेकिन टीम ने तीनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्करों में आशीष कुमार निवासी अनौनी अमना (गाजीपुर), प्रतीक यादव निवासी रामपुर बंतरा (गाजीपुर) और अमित निवासी सदूर (गाजीपुर) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 11 गोवंश (एक सांड, एक बछड़ा और नौ गायें), पिकअप वाहन (UP61BT6020) और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मुक़दमा अपराध संख्या -244/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर पांडेय, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सरोज, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सिंह और कांस्टेबल राजू सिंह शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*