जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा पुलिस ने पकड़े तीन गो-तस्कर, दो वाहन से दो गोवंश बरामद

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को रोक लिया। तलाशी में दोनों वाहनों में दो राशि गोवंश (गाय) बरामद हुई।
 

हाईवे पर चेकिंग के दौरान सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दो वाहन से बरामद हुए दो राशि गोवंश

तीन शातिर गो-तस्कर मौके से गिरफ्तार

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले में अपराध और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-02 हाईवे पर चेकिंग के दौरान तीन शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो वाहन और दो राशि गोवंश बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना सैयदराजा पुलिस टीम ग्राम जेठमलपुर के पास हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर गोवंश को लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को रोक लिया। तलाशी में दोनों वाहनों में दो राशि गोवंश (गाय) बरामद हुई। मौके पर मौजूद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Arrested 3 Pashu Taskars

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विशाल यादव निवासी मझौली, थाना बक्सा, जौनपुर, अंकित यादव निवासी बेल्छा, थाना बक्सा, जौनपुर और राहुल पासवान निवासी झरना, थाना मुगलसराय, चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना सैयदराजा पर मुक़दमा अपराध संख्या 239/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई में थाना सैयदराजा के प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक अवधेश नारायण, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सिंह और कांस्टेबल अंशुमान तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Arrested 3 Pashu Taskars

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में गो-तस्करी, पशु क्रूरता और अन्य अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*