जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्करी का किया भंडाफोड़, मैजिक वाहन से 2 गाय और 1 बछिया बरामद

सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमानिया-कंदवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन BR 45 GB 4264 से 3 गोवंश बरामद किए। दो बिहार निवासी तस्कर गिरफ्तार। थाना सैयदराजा पर धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण और 11 पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज।

 
 

थाना सैयदराजा पुलिस ने 3 गोवंश के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

जमानिया-कंदवा मार्ग पर पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

मैजिक वाहन BR 45 GB 4264 से 2 गाय और 1 बछिया बरामद

 गिरफ्तार तस्कर उमेश और ऋषिकेश दोनों बिहार के कैमूर-रोहतास के निवासी

गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे गो-तस्करी के खिलाफ अभियान में थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जमानिया-कन्दवा मार्ग पर जाने वाले पुल के पास चेकिंग के दौरान 01 मैजिक वाहन से कुल 3 गोवंश बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 0285/2026 धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त ऋषिकेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह गायों को खरीदने व बेचने का कार्य करता है। वह स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से गाँवों में जाकर सस्ते दामों में गायों को खरीदता है और बिहार ले जाकर वध करने वाले व्यापारियों को दुगने-तिगुने दामों में बेच देता है। बरामद गायों को उसने अपने अन्य साथी के माध्यम से खरीदा था और बिहार ले जाने के लिए वाहन चालक उमेश कुमार को प्रति गाय 4,000 रुपये भाड़ा देना तय किया था। पुलिस अब उसके नेटवर्क के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- उमेश कुमार (वाहन चालक, उम्र करीब 34 वर्ष), पुत्र कलेक्टर राम, निवासी ग्राम परमालपुर, थाना सोनहन, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार।
2- ऋषिकेश कुमार (परिचालक, उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र दिनेश कुमार सिंह, निवासी ग्राम बलिगाँवा, थाना नौखा, जिला रोहतास (सासाराम), बिहार।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने मौके से एक मैजिक वाहन संख्या BR 45 GB 4264, कुल 3 गोवंश (2 गाय एवं 1 बछिया) और 2 की-पैड मोबाइल फोन (सैमसंग एवं एसीई कंपनी) बरामद किया है। बरामद गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। इसके साथ ही मुकदमा अपराध संख्या 0285/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल गया प्रसाद यादव, ऋषि मिश्रा, मनीष कुमार, सुभाष चन्द्र आदि शामिल थे, जिनके प्रयास से यह सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*