शराब की दुकान के पास मारपीट में मौत का मामला, हत्या करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने 23 नवंबर की हत्या का किया सफल खुलासा
आपसी रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर मारने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार
भाई की मारपीट का बदला लेने के लिए कर दी हत्या
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आला-ए-कत्ल
चंदौली जिले के थाना सैयदराजा पुलिस ने 23 नवंबर को हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए मामले में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे, के निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस), और क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार, के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा, विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस सफलता को अंजाम दिया।
विवाद और हत्या का कारण
पुलिस की जांच में पता चला कि 23 नवंबर को अभियुक्तों और मृतक के बीच बाइक साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद यह खूनी संघर्ष हुआ। इस विवाद में अभियुक्तों के एक भाई के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी। इसी मारपीट और गाली-गलौज का बदला लेने के उद्देश्य से, अभियुक्तों ने मृतक और उसके साथी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया, जिसमें से एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था। थाना सैयदराजा पर पंजीकृत इस अभियोग (354/2025) में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।
सैयदराजा पुलिस ने हत्या का सफल अनावरण
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) November 26, 2025
आपसी विवाद लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
मारपीट का बदला लेने के लिए कर दी हत्या
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर आला-ए-कत्ल बरामद@chandaulipolice @Uppolice @adgzonevaranasi pic.twitter.com/C6S0nZITGf
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सबसे पहले अभियुक्त दिलीप पुत्र राम दुलार (उम्र 22 वर्ष, निवासी सोगाई) को काजीपुर शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार दिलीप की निशानदेही और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर, पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों अमित कुमार उर्फ लकड़ू पुत्र हरी चरन (उम्र 19 वर्ष, निवासी मकरानपुर) और मनीष कुमार पुत्र हीरा लाल (उम्र 19 वर्ष, निवासी मकरानपुर) को भी गिरफ्तार किया।
इसके बाद, इन दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर, पुलिस ने अन्य दो अभियुक्तों विमलेश कुमार पुत्र कतवारु राम (निवासी मकरानपुर) और विजय पुत्र राम अवध (निवासी मकरानपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल—एक बाँस की लाठी और शराब की टूटी बोतल के काँच—को बरामद किया। इसके अलावा, अभियुक्तों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मुकदमा उपरोक्त में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) की बढ़ोतरी कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता:--
- दिलीप पुत्र राम दुलार (उम्र 22 वर्ष, निवासी सोगाई, थाना सैयदराजा)
- विमलेश कुमार पुत्र कतवारु राम (निवासी मकरनपुर बगही कुम्भापुर)
- विजय पुत्र राम अवध (निवासी मकरनपुर बगही कुम्भापुर)
- अमित कुमार उर्फ लकड़ू पुत्र हरी चरन (निवासी मकरनपुर बगही कुम्भापुर)
- मनीष कुमार पुत्र हीरा लाल (निवासी मकरनपुर बगही कुम्भापुर)
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक अवधेश नारायण, उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे, और हेड कांस्टेबल/ नसीरुद्दीन हुमायुं, संतोष सिंह चन्देल, दिनेश यादव, विरेश यादव, राजू सिंह, विष्णु प्रजापति, तथा पवनेश कुमार शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






