जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सैयदराजा पुलिस ने कचहरी के पास से दबोचा 50 हजार का इनामी लुटेरा, प्रयागराज और जौनपुर में दर्ज हैं गैंगस्टर समेत कई केस

चंदौली की सैयदराजा पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने 25 टन कोयला लदे ट्रक लूट कांड के आरोपी ₹50,000 के इनामी बदमाश सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। कचेहरी के पास से दबोचे गए इस शातिर अपराधी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

 
 

सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई

₹50,000 का इनामी शातिर लुटेरा सलमान गिरफ्तार

25 टन कोयला लदे ट्रक लूट में था वांछित

चंदौली कचेहरी के पास से दबोचा गया आरोपी

प्रयागराज और जौनपुर में भी दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

चंदौली जिले की सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 25 टन कोयला लदे ट्रक लूट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे ₹50,000 के इनामी अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

चालक और खलासी पर ही लगा था लूट का आरोप
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि 27 नवंबर 2024 को रोहतास (बिहार) निवासी इम्तेयाज खान ने सैयदराजा थाने में तहरीर दी थी। उनका 25 टन कोयला लदा ट्रक (BR01GF8742) डेहरी से सीतापुर के लिए निकला था। 28 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि ट्रक बगही कुम्भापुर के पास से गायब है। छानबीन के बाद वादी को शक हुआ कि चालक व खलासी ने ही साजिश के तहत ट्रक लूट लिया है।

कचेहरी के पास से दबोचा गया 50 हजार का इनामी
तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। 18 सितंबर 2026 को सैयदराजा पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी सलमान को चंदौली कचेहरी के पास से हिरासत में ले लिया।

प्रयागराज और जौनपुर में भी दर्ज हैं गंभीर केस
पकड़ा गया आरोपी सलमान (22 वर्ष) पुत्र अब्दुल मजीत, निवासी ग्राम मरखामऊ, थाना मऊ आइमा, जिला प्रयागराज का रहने वाला है। उस पर प्रयागराज के गंगानगर थाने और जौनपुर के मड़ियाहूँ थाने में लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट जैसे 8 अन्य गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, कांस्टेबल विजय त्रिपाठी, कांस्टेबल रनवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव मय टीम और सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा मय टीम शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*