जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस ने पकड़ा गौ-तस्करी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तारी

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर तस्कर बहरवानी होते हुए पश्चिम बंगाल के पण्डुआ वध के लिए ले जा रहे हैं।
 

सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोवंश तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

मैजिक वाहन से बरामद हुए 2 जीवित गोवंश

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक मैजिक वाहन से गोवंश की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन से 02 जीवित गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है।

आपको बता दें कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गो-तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर तस्कर बहरवानी होते हुए पश्चिम बंगाल के पण्डुआ वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहरवानी आश्रम के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

 2 pashu taskar
गिरफ्तार आरोपी

  1.     सागर कुमार पुत्र स्व. मुन्नर राम, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना सकलडीहा, उम्र 22 वर्ष
  2.     सुन्दर पुत्र विजय, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना सकलडीहा, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी

  •     02 जीवित गोवंश
  •     पिकअप माल वाहन (टाटा ACE) संख्या UP65KT7705

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सकलडीहा में मुक़दमा अपराध संख्या -159/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक विजय राज (चौकी प्रभारी नई बाजार), हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल संदीप यादव, प्रश्विन दूबे, मनीष यादव शामिल रहें। 

पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है और कहा है कि गोवंश तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*