सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 3 राशि गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
सकलडीहा पुलिस ने डैना नहर पुलिया के पास से गोवंशों की तस्करी कर रहे बबलू नट को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त टाटा मैजिक वाहन से गोवंशों को वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में था।
डैना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी
टाटा ACE लोडर (मैजिक) वाहन से 03 गोवंश बरामद
पश्चिम बंगाल के पण्डुआ ले जाने की थी योजना
गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान
चंदौली जनपद में गोवंश तस्करी और पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में सकलडीहा कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में पुलिस ने शनिवार को तीन गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।
घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर
प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा मैजिक वाहन में गोवंशों को लादकर तुलसी आश्रम के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम डैना स्थित नहर पुलिया के पास मोर्चा संभाला। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन आता दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोक लिया गया।
3 गोवंश बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
वाहन (टाटा ACE लोडर सं0 UP67AT 8192) की तलाशी लेने पर उसमें 03 राशि गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से अभियुक्त बबलू नट (निवासी मुडेहरा, सकलडीहा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह इन गोवंशों को वध हेतु पश्चिम बंगाल के पण्डुआ ले जा रहा था।
विधिक कार्रवाई और पुलिस टीम
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0-16/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं (3/5A/5B/8) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के साथ उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्र, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार यादव और कांस्टेबल रणविजय शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि पशु तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निरंतर सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







