जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हत्या के प्रयास में 3 महीने से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, एक चाचा तो दूसरा अपने असली ससुराल में छिपा था

चंदौली की सकलडीहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर छिपे हुए थे।

 
 

3 महीने से फरार चल रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में मारपीट और जानलेवा हमले का था मामला

एक आरोपी चाचा के ससुराल तो दूसरा खुद की ससुराल से पकड़ा गया

पुलिस टीम ने भवरही और भटपुरवां से की गिरफ्तारी

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बड़ी वारदात सामने आई थी। गांव के रहने वाले विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि गांव के ही चार लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे।

रिश्तेदारों के घर छिपकर काट रहे थे फरारी
पुलिस के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर सकलडीहा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार (19 जुलाई 2026) को एक सटीक घेराबंदी की। पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से दबोच लिया। पहला आरोपी सुशील कुमार (उम्र 35 वर्ष) सैयदराजा थाना क्षेत्र के भवरही गांव में अपने चाचा के ससुराल में छिपा बैठा था, जिसे पुलिस ने शाम करीब 4:10 बजे पकड़ा। वहीं, दूसरा आरोपी महादेव उर्फ कमलेश (उम्र 39 वर्ष) बबुरी थाना क्षेत्र के भटपुरवां गांव में अपनी ही ससुराल में छिपा हुआ था, जिसे शाम करीब 6:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सुशील कुमार और महादेव उर्फ कमलेश बथावर गांव के ही रहने वाले हैं। इन दोनों के खिलाफ पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में सकलडीहा के थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक (SI) राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़ और कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दूबे शामिल रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी की इलाके में काफी चर्चा हो रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*