जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस ने दबोचा वारण्टी सूरज सिंह, कोर्ट से जारी NBW के बाद घर से हुई गिरफ्तारी

सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW के अनुपालन में डेढ़गांवा निवासी वारण्टी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2016 से मामला लंबित था।

 
 

सकलडीहा पुलिस की बड़ी सफलता

वारण्टी अभियुक्त सूरज सिंह गिरफ्तार

न्यायालय से जारी हुआ था NBW

डेढ़गांवा गांव से हुई गिरफ्तारी

चंदौली जनपद के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सकलडीहा कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट (NBW) के अनुपालन में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

डेढ़गांवा गांव से दबोचा गया अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज सिंह (28 वर्ष), पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम डेढ़गांवा, थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है, जिसके बाद उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और कांस्टेबल अभिषेक सिंह की टीम ने दिनांक 09 मार्च 2026 को सुबह 10:20 बजे उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

2016 से लंबित था मामला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त सूरज सिंह के विरुद्ध मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली में मु0न0 3042/16 (सरकार बनाम सूरज सिंह) धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय द्वारा बार-बार बुलाने के बावजूद उपस्थिति न होने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की है। सकलडीहा पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*